रांची। मंगलवार को प्राणा लाउंज में सामाजिक संस्था चैरिटेबल चार्म्स द्वारा इंपॉवर योरसेल्फ”के विषय पर एक विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर जागरूक करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की चेयरपर्सन डॉ. ख्याति मुंजाल ने कहा, “महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है। जब महिलाएं स्वयं को समझती हैं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं, तभी समाज का वास्तविक विकास संभव होता है। हमारा उद्देश्य है कि हर महिला अपने भीतर की शक्ति को पहचाने और आत्मनिर्भर बने। ऐसे मंच महिलाओं को सीखने, जुड़ने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। चैरिटेबल चार्म्स भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखेगा।”
इस अवसर पर विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए—
इशा मल्होत्रा ( मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट) ने कहा कि सही ग्रूमिंग और आत्म-देखभाल महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देती है। डॉ. नम्रता महंसरिया (ब्रेस्ट कैंसर स्पेशलिस्ट) ने समय पर जांच और जागरूकता को ब्रेस्ट कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका बताया। डॉ. निदा मकबूल (काउंसलिंग मनोवैज्ञानिक) ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और आवश्यकता पड़ने पर काउंसलिंग लेने की सलाह दी। डॉ. रुही श्रीवास्तव (Fertility & IVF Specialist) ने महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और आधुनिक चिकित्सा विकल्पों को समझने पर जोर दिया। अयन मजूमदार (Yoga & Wellness Expert) ने नियमित योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन की कुंजी बताया।
श्रीमती मनीषा सिंह (Women State President – All India Kshatriya Mahasabha, Jharkhand) ने महिलाओं को समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरती सुल्तानिया ने मंच का कुशल संचालन संभाला। रूपम झा (PR Committee Chairperson) ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं समन्वय में सक्रिय योगदान दिया। मौमिता चौधरी, प्रभा सिंह, निधि रॉय नैंसी, नमिता, प्रतिभा सिंह, प्रियंका, अर्चना, नीलम लाकड़ा एवं अन्य सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही सरिता सिंह, प्रतिभा सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि एवं महिलाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के समग्र विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।


