महिला की घरवाले बासुकीनाथ एवं आसपास तलाश कर रहे हैं
जरमुंडी । बासुकीनाथ में तीन दिन पूर्व बिहार के बांका जिला अंतर्गत ककवारा के खमारी गांव से पूजा करने आई एक 40 वर्षीय महिला अपने परिवार के सदस्यों से बिछुड़ गई। परिवार के सदस्य पिछले तीन दिनों से महिला को मंदिर एवं आसपास में खोज रहे हैं। बिहार के बांका जिला अंतर्गत खमारी गांव निवासी बजरंगी यादव ने बताया कि वह अपने परिवार एवं गांव के अन्य सदस्यों के साथ बासुकीनाथ पूजा करने आया था। इस दौरान उसकी पत्नी तिलो देवी कहीं खो गई। आज पिछले तीन दिनों से घर वाले बासुकीनाथ एवं आसपास महिला की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घर वालों ने जरमुंडी थाना में भी इस संदर्भ में जानकारी प्रेषित कर दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


