संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट/साहिबगंज- बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी गांव की एक 23 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्सी गांव निवासी पूनम देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रगोड़ा मिशन में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना बीती रात की बताई जा रही है.
मृतका की मां जयंती देवी एवं बुआ ने आरोप लगाया कि पूनम को उसके पति व ससुराल के अन्य सदस्यों ने जहर खिलाया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई.परिजनों का यह भी कहना है कि घटना की सूचना उन्हें ससुराल पक्ष द्वारा नहीं दी गई.बल्कि पड़ोसियों से जानकारी मिली.घटना की सूचना मिलने पर बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


