उम्मीदवार का नाम – वर्षा कुमारी
क्षेत्र – वार्ड संख्या 19
सीट- जनरल महिला
प्रत्याशी परिचय- वर्षा कुमारी एक शिक्षित मेडिकल क्षेत्र में कार्य कर चुकी उमा अमृता फाउंडेशन की डायरेक्टर है तथा रक्तदान में भी हमेशा आगे रहती है एवं उमा अमृता फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शेखर की धर्मपत्नी है जिनका जन्म महादेव गंज में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ .इनके पिताजी जो एक छोटा सा किराने का दुकान चलाते हैं.उन्होने ने बहुत मेहनत एवं मुश्किल से चारों बेटी को शिक्षा प्रदान की इसलिए दसवीं पास करने के बाद मजबूरन इन्हें काम करना पड़ा मेडिकल नर्स के तौर पर बाद में विवाह के उपरांत पढ़ाई जरिए रखते हुए 12वीं की परीक्षा पास की अभी एएनएम की तैयारी कर रही है.
सवाल-वार्ड की मुख्य समस्या एवं 100 दिनों का प्लान.
जबाब – वार्ड संख्या 19 वैसे तो शहरी इलाका है परंतु गडरिया इस वार्ड का एक हिस्सा है.जहां पर अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो डेड बॉडी ले जाने का रास्ता नहीं है. एंबुलेंस घुस नहीं सकता यह एक ऐसा जगह है जो पूरे इराक से कटा हुआ है पानी की निकासी का स्रोत नहीं है थोड़ी सी वर्ष में पूरा पानी जम जाता है. कितने वर्षों से नाला की सफाई नहीं हुई, पक्की सड़क नहीं है, गंदगी फेरी हुई है. कुछ इलाका ऐसा है, जहां पर सिवरेज का काम नहीं हुआ है, पानी का पाइप भी नहीं पहुंचा है, रोड नहीं बना है, स्ट्रीट लाइट खराब है सही समय पर जन्म प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र एवं अन्य डॉक्यूमेंट नहीं बन पाए. सिग्नेचर के लिए घूमने होता है घंटों इंतजार करना होता है.
सवाल- भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे.
जबाब- वार्ड की जनता का जो भी कार्य नगर पालिका में होगा उसके लिए किसी को भी एक रुपए देने की आवश्यकता नहीं होगी. समय के पूर्व कार्य होगा. जन्म प्रमाण पर मृत्यु प्रमाण पत्र इन सभी को बनाने के लिए अलग से कोई भी कमीशन या खर्चा नहीं दिया जाएगा. वार्ड कमेटी का गठन किया जाएगा एवं वार्ड के ऑफिस का भी जहां पर वार्ड की जनता का सब काम करवाया जाएगा.
सवाल- गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है.
जबाब – सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही है. चाहे वह केंद्र सरकार की हो या राज्य सरकार की. सभी योजनाओं का लाभ मेरे वार्ड की जनता तक पहुंचे इसके लिए मैं 24 घंटे काम करूंगी. युवा महिला बुजुर्ग इन सभी को सभी योजनाओं का फायदा पहुंच सके इसके हेतु हमेशा कार्यरत रहूंगी. देखा जाता है की बहुत सारी योजनाओं का जानकारी आम जनता तक नहीं होता इसके हेतु टीम बनाकर कार्य करना है.
सवाल- जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे.
जबाब- जीतने के बाद सबसे पहले वार्ड कमेटी का गठन किया जाएगा और वार्ड में ऑफिस भी खोला जाएगा. हर रविवार को वार्ड भ्रमण कर जनता की समस्याओं को भी सुना जाएंगा और जो भी काम किए जाएंगे जनता के साथ मिलकर मेरी वार्ड की जो भी समस्याएं होगी उसके लिए जहां भी आवाज उठाना हो उठाऊंगी.अगर इच्छा शक्ति है मन में तो काम कहीं से भी करवाया जा सकता है. अपने वार्ड के कार्य करवाने हेतु नगर परिषद जिला प्रशासन, विधायक, सांसद साहिबगंज की मीडिया एवं आम नागरिक सभी का सहयोग लुंगी.
——————————————————————————————————————
उम्मीदवार का नाम – सत्य प्रकाश सिन्हा
क्षेत्र- साहिबगंज नगर परिषद वार्ड नम्बर- 9
सीट- ओबीसी 2
प्रत्याशी परिचय-
सत्य प्रकाश सिन्हा 20 वर्षो से लगातार समाजिक क्षेत्र मे कार्य कर रहा हुं. समाजसेवा मेरा सपना है.समाज के अंतिम पंक्ति मे बैठे व्यक्ती कैसे समाज कि मुख्यधारा मे शामिल हो यही मेरा प्रयास है. हा कम वहा हम कि भुमिका मे रहकर जीवन के अंतिम समय तक कार्य करने का दावा कर रही है.
सवाल-वार्ड की मुख्य समस्या एवं 100 दिनों का प्लान
जबाब – फुटपाथ ,पेयजल, सफाई व्यवस्था, लाईट, सड़क, बिजली की समस्या है.चुनाव जितने के बाद वार्ड की सफाई व प्रयाप्त रौशनी की व्यवस्था जल्द से जल्द करने एवं लोगो की समस्याओं का सामाधान करना पहली प्राथमिकता होगी.
सवाल- भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे
जबाब- भ्रष्टाचारी रहेगा या मै यही हमारी कार्यशैली है. जीरो टालरेंस कि नीति हमारी प्राथमिकी होगी.
सवाल- गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है.
जबाब – समाज के अंतिम पंक्ति मे बैठे लोगो तक विकास कि किरण पहुंचे यही हमारा संकल्प. 24/7 जनता के लिए उपलब्ध रहूंगा.
सवाल- जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे
जबाब- सुख मे साथ रहू ना रहू दुख मे हमेशा रहूंगा साथ ये हमारा वचन है.


