गोड्डा नगर परिषद वार्ड नंबर 3 के प्रत्याशी से खास बातचीत।
उम्मीदवार का नाम – गुणानंद झा
क्षेत्र – वार्ड संख्या -03, गोड्डा नगर परिषद
सीट – अनारक्षित, अन्य
प्रत्याशी परिचय – निवर्तमान पार्षद, समाजसेवी
सवाल – वार्ड की मुख्य समस्या और 100 दिनों का क्या है आपका प्लान?
जवाब : मेरे पहले 100 दिनों का प्लान स्पष्ट है। पूरे वार्ड का सर्वे कर प्राथमिक समस्याओं की सूची तैयार की जाएगी। नाली और सड़क मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। नियमित कचरा उठाव के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाएगा। पेयजल की समस्या को हर हाल में दुर किया जाएगा।100 दिनों में जनता को बदलाव दिखे, यही मेरा पहला प्रयास है।
सवाल – आपका इस बार का संकल्प क्या है?
जवाब : मेरे प्रमुख संकल्प स्वच्छ और स्वस्थ वार्ड – नियमित सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव की सुदृढ़ व्यवस्था एवं जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान, सड़क एवं नाली निर्माण – जर्जर सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों एवं पक्की नालियों का निर्माण, शुद्ध पेयजल व्यवस्था – सभी मोहल्लों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं खराब चापाकलों/ पाइपलाइन की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था – अंधेरे क्षेत्रों में नई लाइट लगवाना और खराब लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराना शामिल है।
सवाल – गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है?
जवाब : गरीब परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंचे, यह मेरी प्राथमिकता होगी।राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, शौचालय योजना का लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाया जाएगा। जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सवाल – जनता आपको वोट क्यों दे ?
जवाब : बीते कार्यकाल में हमने वार्ड के विकास, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट तथा जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। वार्ड की जनता ने मुझे हमेशा जनसेवा के लिए प्रेरित किया है। अब एक बार फिर मैं वार्ड पार्षद पद के लिए जनता के बीच उपस्थित है। मेरा प्रयास है कि मैं अपने वार्ड की जनता को हर सुविधा उपलब्ध कराऊ। इस बार फिर आपका आपर प्यार और समर्थन मिल रहा है।
—————————————————————————————————————
महगामा नगर पंचायत चुनाव
उम्मीदवार का नाम – अभिनव सिंह
क्षेत्र – वार्ड संख्या 3 ,
सीट – पिछड़ा वर्ग, अन्य
प्रत्याशी परिचय – युवा, समाजसेवी
सवाल – वार्ड की मुख्य समस्या और 100 दिनों का प्लान?
उत्तर : वार्ड की सबसे बड़ी समस्याएँ हैं—सड़क, नाली, सफाई और पेयजल।
पहले 100 दिनों में हर गली-मोहल्ले का सर्वे, टूटी सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, नियमित कचरा उठाव और जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करना मेरी प्राथमिकता होगी।
सवाल – भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे?
उत्तर: हर काम में पारदर्शिता लाऊँगा। सभी योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक होगी, खर्च का हिसाब जनता के सामने रखा जाएगा और किसी भी प्रकार की कमीशनखोरी को सख्ती से रोका जाएगा।
सवाल – गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है?
उत्तर : गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना, राशन, आवास, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं तक उनकी सीधी पहुँच सुनिश्चित करना मेरी प्रतिबद्धता है।
सवाल – जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे?
उत्तर : हर महीने जन-बैठक और शिकायत सुनवाई होगी। वार्ड स्तर पर कमेटियाँ बनाकर लोगों की राय से ही विकास योजनाएँ तय की जाएँगी, ताकि रिश्ता सिर्फ चुनाव तक सीमित न रहे।
सवाल – जनता आपको वोट क्यों दे?
उत्तर : क्योंकि मैं वादे नहीं, काम और जवाबदेही में विश्वास रखता हूँ। ईमानदार सोच, साफ नीयत और वार्ड 3 के हर परिवार के सम्मानजनक जीवन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ मैदान में हूँ।
आपका एक वोट, वार्ड के विकास की मजबूत शुरुआत बनेगा।
——————————————————————————————————————–
अध्यक्ष पद प्रत्याशी सागर सोरेन को कांग्रेस का मिला समर्थन
सवाल – नगर पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव क्यों लड़ रहे हैं?
सागर सोरेन : मैं नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव इसलिए लड़ रहा हूँ क्योंकि अपने शहर की समस्याओं को करीब से देखा है और उन्हें जड़ से समाधान करने का संकल्प लिया है। आज भी कई वार्डों में सफाई, जलनिकासी, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और युवाओं के लिए रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है। मैं पारदर्शिता, ईमानदारी और विकास की सोच के साथ नगर पंचायत को एक मॉडल नगर के रूप में स्थापित करना चाहता हूं, जहाँ हर वर्ग—गरीब, महिला, युवा और बुजुर्ग—को समान सम्मान और सुविधा मिले।
सवाल – मतदाता आपको क्यों वोट देंगी ?
सागर सोरेन : मतदाता मुझे इसलिए वोट दें क्योंकि मैं वादों से ज्यादा काम में विश्वास रखता हूँ। मेरी प्राथमिकता साफ-सुथरा शहर, बेहतर सड़क और जल व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और जनता की सीधी भागीदारी होगी। मैं हर वार्ड में नियमित जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करूंगा । मेरा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता का भरोसा जीतना है। यदि आप विकास, ईमानदारी और जवाबदेही चाहते हैं, तो मुझे अपना समर्थन दे।
——————————————————————————————————————–
उम्मीदवार का नाम – विक्रमादित्य कुमार उर्फ़ विक्रम
क्षेत्र – वार्ड संख्या 4,
सीट – अनारक्षित, अन्य
प्रत्याशी परिचय – युवा, समाजसेवी
सवाल – वार्ड की मुख्य समस्या और 100 दिनों का प्लान?
जवाब : हमारे वार्ड की सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई, नाली-जलनिकासी, पेयजल और सड़क की है। कई जगहों पर कूड़े का अंबार लगा रहता है और बारिश में जलजमाव हो जाता है।
मेरे पहले 100 दिनों का प्लान स्पष्ट है : पूरे वार्ड का सर्वे कर प्राथमिक समस्याओं की सूची तैयार की जाएगी। नाली और सड़क मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। नियमित कचरा उठाव के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाएगा। पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन या टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।100 दिनों में जनता को बदलाव दिखे, यही मेरा संकल्प है।
सवाल – भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे?
जवाब : भ्रष्टाचार पर रोक के लिए पारदर्शिता सबसे जरूरी है। हर योजना की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।कार्यों का विवरण और खर्च सोशल मीडिया और नोटिस बोर्ड पर डाला जाएगा। जनता की निगरानी समिति बनाई जाएगी। किसी भी तरह की शिकायत के लिए हेल्पलाइन और सीधा संपर्क नंबर जारी रहेगा।मैं साफ नीति और ईमानदारी से काम करूंगा — “न कमीशन, न समझौता।”
सवाल – जनता आपको वोट क्यों दे?
जवाब : जनता मुझे इसलिए वोट दे क्योंकि मैं वादों की नहीं, काम की राजनीति करता हूँ। मेरी प्राथमिकता विकास, पारदर्शिता और ईमानदारी है। मैं आपके बीच का व्यक्ति हूँ, आपकी समस्या मेरी जिम्मेदारी है। अगर आप बदलाव चाहते हैं, तो मुझे एक मौका दें — मैं आपके भरोसे पर खरा उतरने का वादा करता हूँ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


