नंप अध्यक्ष पद के प्रत्याशी से खास बातचीत: ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट
——-
दुमका का दंगल: 18 प्रत्याशी, 21 वार्ड और एक लक्ष्य – ‘नगर की सरकार
एस.के.झा.’सुमन’
दुमका। सियासी सरगर्मी और दावों की बौछार, क्या बदलेगी अबकी बार दुमका की सरकार? झारखंड की उपराजधानी दुमका में नगर परिषद चुनाव का शोर अपने चरम पर है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 18 धुरंधर मैदान में हैं, जहाँ कोई शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने का दम भर रहा है, तो कोई भ्रष्टाचार मिटाने की कसमें खा रहा है। आखिर किसके सिर सजेगा दुमका का ताज? हमारी खास बातचीत मैकेनिकल इंजीनियर और ‘कोयला प्रदूषण’ के खिलाफ प्रखर आंदोलनकारी के रूप में पहचान बनाई है दुमका नगर अध्यक्ष के पद के प्रत्याशी रवि शंकर मंडल ।
————
*प्रत्याशी का नाम : रवि शंकर मंडल
क्षेत्र : दुमका नगर
सीट : नगर परिषद अध्यक्ष
परिचय : मैकेनिकल इंजीनियर कोयला आंदोलनकारी दुमका रेलवे स्टेशन।
———–
जनता क्यों करें आपको वोट
पूरे दुमका नगर वासी के लिए जी का जंजाल बना हुआ है दुमका कोयला रेलवे स्टेशन जिसको हम हटाने के लिए लगभग 5 सालों से दुमका के जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं निस्वार्थ होकर साथ ही दुमका नगर वासी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाएंगे दुमका नगर में स्वच्छ पियाओ पानी पिलाने का काम करेंगे स्वच्छ शौचालय बनाने का काम करेंगे भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र 30 दिनों के अंदर दिलाने का काम करेंगे टोटो ऑटो के लिए दुमका नगर परिषद क्षेत्र में स्टैंड बनाने का काम करेंगे साथ ही जितने भी दुकानदार वासी है सभी के दुकान के आगे डस्टबिन देने का काम करेंगे। सभी युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे सभी नाली को ठीक करने का काम करेंगे साथ ही सभी रोड का सौंदर्यीकरण करेंगे साथ ही पानी का बिल माफ करने का काम करेंगे होर्डिंग टैक्स में 50% कम करने का काम करेंगे।
सवाल : वार्ड की मुख्य समस्या क्या है और आपका 100 दिनों का एजेंडा क्या होगा?
उत्तर : सबसे पहले अध्यक्ष बनते ही सभी सदस्य के साथ बैठक करेंगे और शहर में जो भी समस्या है उसके बारे में विस्तृत चर्चा करेंगे और उस पर निदान करने का काम करेंगे शहर से कचरा हटाकर किसी दूर जगह में शिफ्ट करने का काम करेगा।
——-
सवाल : भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे?
उत्तर : सभी टेंडर को निष्पक्ष कराया जाएगा मजबूती से अपनी बात को बोर्ड के मीटिंग में और जन भावना को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा।
——–
सवाल : गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है?*
उत्तर : गरीबों के लिए 50% होर्डिंग टैक्स कम कर दिया जाएगा साथ ही पानी का बिल भी माफ किया जाएगा।
———-
सवाल : जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे?
उत्तर : जनता हमसे रोज मिल सकेंगे साथ ही एक टोल फ्री नंबर जारी करेंगे जिससे जनता अपनी शिकायत को दर्ज कर सकेंगे।


