जमैका । शेरफेन रदरफोर्ड पॉवेल और जेसन होल्डर के अच्छे प्रदर्शन से मेजबान वेस्टइंडीज ने सोमवार को यहां के सबीना पार्क में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली है। इस मैच में रदरफोर्ड और होल्डर की शानदार पारियों से ही वेस्टइंडीज की टीम रेबियाई टीम ने 170 रनों के कठिन लक्ष्य को दो गेंद पहले ही हासिल कर लिया।
मैच में 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने केवल 53 रनों के अंदर ही अपने चार शुरुआती विकेट खो दिए। शाई होप शून्य पर ही आउट हो गये। वहीं ब्रैंडन किंग ने 16 जबकि अकीम ऑगस्टे ने 1 रन लिया। शिमरोन हेटमायर भी 32 रन ही बना पाये। हेटमायर ने कुछ तेज शॉट लगाए, लेकिन अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।
ऐसे में रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 52 गेंदों में 81 रन बना दिये। पॉवेल ने 27 गेंदों में 33 रन बनाये। इसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके बाद वह दुष्मंत चमीरा की गेंद पर आउट हुए। दूसरी ओर रदरफोर्ड एक छोर पर खेलते रहे और उन्होंने 40 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के लगाकर नाबाद 54 रन बनाये।
अंत में में जब वेस्टइंडीज को दो ओवरों में 29 रनों की जरुरत थी। तब जेसन होल्डर ने तेजी से खेलते हुए तीन छक्के और एक चौका लगाकर केवल 5 गेंदों में 21 रन बना दिये। इससे टीम लक्ष्य तक पहुंच गयी। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने 17 रन देकर 2 विकेट जबकि दुनिथ वेल्लालगे, चमीरा और महेश तीक्षणा ने एक-एक विकेट लिया। ।इससे पहले, बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 169 रन ही बना पायी थी। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालगे ने सबसे अधिक 43 रन जबकि कामिल मिशारा ने 28, पथुम निसांका ने 26 और कामिंदु मेंडिस ने 20 रन बनाये।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


