संगठन के नियमावली और ढांचे पर भी हुई चर्चा, सदस्यों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
देवघर। सामाजिक संगठन हम एक हैं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को संगठन के सदस्य अमित सिन्हा के गांधी नगर, बरमसिया स्थित आवास पर हुई। बैठक में संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष महादेव यादव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में बताया। उन्होंने संगठन की नियमावली और संगठनात्मक ढांचे पर भी सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया।
इस दौरान सदस्यों से संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव लिए गए। बैठक का संचालन संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक लाल किसुन राम ने किया। सचिव लक्ष्मी प्रसाद मंडल ने भी संगठन के कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ सदस्य एवं अवकाश प्राप्त बैंक अधिकारी सुरेश प्रसाद ने किया। बैठक में मणि प्रकाश बाबू, कृष्णा सिंह यादव, वरुण राय, रमेशचंद्र प्रसाद, मुकेश बाबू, जेपी यादव, विकास, धनेश्वर बाबू, अरुण यादव, कामदेव यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।


