कॉमेडियन समय रैना और सुनील पाल के बीच जुबानी जंग का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीज़न की वापसी के साथ ही दोनों कलाकार सुर्खियों में आ गए हैं, जब समय रैना ने सुनील पाल पर तंज कसा, जिसके जवाब में सुनील ने भी पलटवार किया है। इंडियाज गॉट लेटेंट सीज़न 2 के पहले एपिसोड में समय रैना ने सुनील पाल के दांतों का मजाक उड़ाते हुए एक कंटेस्टेंट से कहा कि यदि आपके पास अच्छा टूथपेस्ट है तो सुनील पाल को जाकर दे आओ। इस मज़ाक के बाद, सुनील पाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाली, जिसमें वो एक मिमिक्री आर्टिस्ट के साथ समय रैना को जवाब दे रहे हैं। वीडियो में सुनील पाल कहते हैं कि समय रैना मैं तुझे इसलिए माफ कर रहा हूं क्योंकि रात के टाइम हम शो करते हैं और तेरे नाम का मतलब ही रात का टाइम है। समय मतलब टाइम और रैना मतलब रात। रात के टाइम की हम रिस्पेक्ट करते हैं। इसी के साथ सुनील ने समय के ब्रश वाले मज़ाक का जवाब देते हुए कहा कि, समय तूने बोला था कि मैं ब्रश नहीं करता हूं? पर तू तो ब्रश करता होगा, फिर तेरे मुंह से इतनी गंदगी कैसे निकल रही है?
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


