नई दिल्ली । थाईलैंड और कंबोडिया में युद्ध छिड़ गया है। इसके बाद ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर दोनों देशों में कौन सा ज्यादा मजबूत है। क्योंकि कई बार किसी भी देश के ताकतवर होने का मापदंड अलग-अलग होता है। थाईलैंड लगभग 513,120 स्वेयर किलोमीटर का है, जबकि कंबोडिया लगभग 181,035 स्वेयर किलोमीटर का है, जिससे कंबोडिया, थाईलैंड के साइज़ का 35.28 प्रतिशत है। थाईलैंड की आबादी 69.6 मिलियन है। वहीं कंबोडिया की आबादी 17 से 18 मिलियन है। थाईलैंड में बच्चों की देखभाल, मनोरंजन और खेल, कपड़े, ट्रांसपोर्टेशन और घर का खर्च कंबोडिया से ज़्यादा महंगा है। वहीं थाईलैंड में रेस्टोरेंट और किराने का औसत खर्च कंबोडिया की तुलना में कम है। लेकिन, थाईलैंड में बच्चों की देखभाल का खर्च काफी अधिक है। कुछ चीजों को छोड़कर थाईलैंड में काफी चीजें कंबोडिया से सस्ती मिलती है। अगर आप थाईलैंड में पानी की बोतल लें, तब 32 रुपये देने होते है। वहीं कंबोडिया में इसके लिए 56 रुपये देने पड़ते हैं। इसतरह कोका कोला की जो बोतल कंबोडिया में 72 रुपये की मिलती है। वहां थाईलैंड में सिर्फ 66 रुपये में मिल जाएगी। कंबोडिया में रहने का खर्च थाईलैंड से कम है। कंबोडिया में शहरी इलाके में 1बीएचके का किराया 31 हजार रुपये पड़ता है। वहीं थाईलैंड में इसके लिए 37 हजार किराया हैं। कंबोडिया में कपड़े, जूते और जींस भी थाईलैंड की तुलना में काफी सस्ते हैं। लिवाइस की जो जींस कंबोडिया में 2 हजार रुपये की आती है, वहीं थाईलैंड में सीधे 3300 की होती है। इसी तरह जो ब्रांडेड स्पोर्ट्स जूते कंबोडिया में 6 हजार के आते हैं, वहां थाईलैंड में 8 हजार रुपये के मिलते हैं। 2023 तक कंबोडिया की प्रति व्यक्ति जीडीपी 5,100 डॉलर है, जबकि थाईलैंड की प्रति व्यक्ति जीडीपी 21,100 डॉलर है। कंबोडिया में 2016 तक 16.5 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे रहते थे। वहीं थाईलैंड में 2021 तक यह संख्या 6.3 प्रतिशत थी। यानी गरीबी के मामले में थाईलैंड कंबोडिया से पीछे है। रोजगार के मामले कंबोडिया में 2023 तक 0.2 प्रतिशत वयस्क बेरोज़गार थे। वहीं थाईलैंड में, 2023 तक यह संख्या 0.9 प्रतिशत थी। वहीं टैक्स को लेकर 2016 तक कंबोडिया में सबसे ज़्यादा टैक्स रेट 20.0 प्रतिशत था। वहीं थाईलैंड में, 2016 तक सबसे ज़्यादा टैक्स रेट 35.0 प्रतिशत था।


