संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल- राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पंचायत के टेकबथान गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन न होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया. साथ ही सेविका रीना देवी का चयन फर्जी कागजात पर होने का आरोप लगाते हुए साहिबगंज डीसी को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की है. उक्त आवेदन में उल्लेख है कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 122 विगत आठ वर्षो से बंद है. जिसके कारण गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को सरकार द्वारा निर्धारित सुविधा जैसे राशन, पोषाहार तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच पूर्ण रूप से बाधित हैं. ग्रामीणों द्वारा जब सेविका से पुछा जाता है तो वह कहती हैं ग्रामीण कुछ नहीं कर सकते सभी को मैनेज कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर ग्रामीण सीता देवी, प्रियांका कुमारी, गौरी कुमारी, सुष्मिता कुमारी, पिंकी देवी, दिपाली कुमारी, सुरज मंडल, अंकित पासवान, सोनु मंडल, रामदयाल मंडल ने बताया कि सेविका कसवा पंचायत में रहती हैं और आंगनबाड़ी केंद्र सैदपुर पंचायत में स्थित है. हालांकि आंगनबाड़ी भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण सेविका श्रवण मंडल के निजी मकान पर आंगनबाड़ी अपने मनमाने ढंग से चलाती है. आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को घर से लाने और ले जाने दायित्व सेविका तथा सहायिका का है. लेकिन सेविका रीना देवी केवल कागज कलम पर अपना आंगनबाड़ी केंद्र चला रही है. विभाग को जर्जर भवन की मरम्मत करवा कर आंगनबाड़ी केंद्र सुचारू रूप से संचालित करवाना चाहिए या नहीं तो गांव के मध्य में हम सभी ग्रामीण निजी मकान देने को तैयार हैं. जहां आंगनबाड़ी चल सके.
क्या कहती है सेविका
सेविका रीना देवी ने ग्रामीणों का आरोप को सरासर गलत और बेबुनियाद बताया है. सेविका ने बताया भवन की स्थिति काफी जर्जर है. तथा बाढ़ का पानी भी आ चुका है. इस स्थिति में छोटे बच्चों का उस भवन में पढ़ना काफी खतरनाक है.जिसके कारण मैं अपने पुराने घर पर आंगनबाड़ी प्रत्येक दिन संचालित कर रही हूं.


