खूंटी । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एकदिवसीय झारखंड दौरे पर शनिवार कि सुबह 11 बजे पहुंचे खूंटी के उलिहातू गांव पहुंचे भगवान बिरसा मुंडा की पावन जन्मस्थली पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, खूंटी डीसी एसपी समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।उपराष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा को सम्मानित भी किया। बाद में उपराष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के परिवार के बच्चों से भी मिले और खूब टॉफी बांटी और काफी देर तक उनसे बातें की।इस दौरान उपराष्ट्रपति ने वंशजों की कई समस्याओं को भी सुना।ग्रामप्रधान ने बताया कि उलिहातु के बच्चों का नामांकन केंद्रीय विद्यालय में कराने का निर्देश खूंटी जिला प्रशासन को दिया।उलिहातु के ग्रामीणों ने उपराष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने उपराष्ट्रपति से पांच प्रमुख मांग की। इनमें पर्यटन कॉरिडोर हेतु उलिहातु से बिरबांकी तक पक्की सड़क का निर्माण, सिंबाय नाला में बड़ा डैम का निर्माण ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले,आवासीय विद्यालय में कक्षा 9 तक स्थानीय बच्चों की शिक्षा सुविधा,उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की डेढ़ सौ फीट की प्रतिमा का निर्माण और बिरसा कॉम्प्लेक्स से शिशु मंदिर तक सड़क किनारे विद्युत स्ट्रीट लाइट लगाना शामिल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


