नैनीताल । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड के दौरे पर थे। बुधवार को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। राज भवन के डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनके सीने में दर्द हुआ। अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।






