देवघर। शहर के भूरभूरा मोड़, बाइपास रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए अप एंड रन फिजियोथेरेपी क्लिनिक और ई-मेडिक्स स्मार्ट मेडिकल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय नागरिकों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अप एंड रन फिजियोथेरेपी क्लिनिक में हड्डी, जोड़, नस, कमर दर्द, गर्दन दर्द, खेल चोट, सर्जरी के बाद की रिकवरी सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं के इलाज की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। क्लिनिक को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर और प्रभावी उपचार मिल सके। इस अवसर पर डॉक्टर निधि कुमारी ने कहा कि फिजियोथेरेपी आज के दौर में इलाज के साथ-साथ बेहतर जीवनशैली की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है।
सही समय पर की गई फिजियोथेरेपी से कई मामलों में दवाओं पर निर्भरता कम होती है और मरीज तेजी से स्वस्थ होते हैं। उन्होंने कहा कि क्लिनिक का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को दर्दमुक्त और सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित करना भी है। वहीं ई-मेडिक्स स्मार्ट मेडिकल में सभी प्रकार की एलोपैथिक दवाएं, शिशु आहार, पोषण उत्पाद और दैनिक उपयोग की स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। मेडिकल स्टोर को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप में तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों को दवाएं आसानी से और समय पर उपलब्ध हो सकें।


