सरैयाहाट। हंसडीहा में ब्राउन शुगर का धंधा चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला सामने आते ही पुलिस भी हरक़त में आ गई है। एक दिन पहले जहाँ हंसडीहा पुलिस ने स्टेडियम में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन कर रहे दुमका के तीन युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर था। वहीं दूसरे दिन भी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और दुमका के ही दो युवकों को ब्राउन शुगर बेचते दबोच लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि हंसडीहा थाना क्षेत्र के धावाटांड गांव स्थित एक बंद होटल के पीछे चंदन मरीक के अर्धनिर्मित मकान में कुछ लोग ब्राउन शुगर बेचने के लिए पहुंचे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने उक्त जगह की घेराबंदी कर छापेमारी के लिए पहुंची तो चंदन मरीक के अर्धनिर्मित मकान के कमरे में बैठा दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा। दोनों की जब तलाशी ली गई तो दुमका रसिकपुर निवासी अंकित मिश्रा के पॉकेट से 5.02 ग्राम और अनिरुद्ध गोराई के पॉकेट से 04.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
– अंकित मिश्रा (20), पिता– ललन मिश्रा, रसिकपुर, दुमका
– अनिरुद्ध गोराई (20), पिता– प्रभात गोराई, राशिकपुर, दुमका
छापेमारी दल
– एसडीपीओ जरमुंडी नवल किशोर सिंह
– थाना प्रभारी हंसडीहा अजित कुमार यादव
– पुलिस अवर निरीक्षक जिम्मी हांसदा
– पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप हांसदा
– हवलदार देवप्रताप चौधरी
– हवलदार सिमोन सोरेन
– हवलदार बिनोद उरांव
– चालक बेटाराम टुड्डू
– आरक्षी अमरेंद्र यादव
– राजकुमार मुर्मू
————————-
गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है। एक दिन पहले भी तीन युवकों को जेल भेजा गया था। पुलिस इस नशे के अवैध कारोबार के सिंडिकेट जल्द ही पूरी तरह से खत्म कर देगी। पुलिस लगातार सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। जल्द ही बचे हुए नशे के सौदागरों को भी दबोच लिया जाएगा।
अजीत यादव, थाना प्रभारी हंसडीहा


