संताल एक्सप्रेस
पाकुड़ । पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सिद्धो-कान्हू पार्क के समीप अवैध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक काले रंग का देसी कट्टा बरामद किया गया है। एसडीपीओ डीएन आजाद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 22 मार्च 2026 दिन रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सिद्धो-कान्हू पार्क के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद नगर थाना पलिस और टाइगर मोबाइल टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस बल को देखते ही दो व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी में मुफस्सिल थाना अंतर्गत मनिरपुर निवासी साल्फी शेख और अंजना गांव निवासी सगीर शेख है। इस संबंध में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-इ)/26/35 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।छापामारी टीम में
एएसआई अयोध्या सिंह, नगरथाना आरक्षी गंगासागर साह,आरक्षी राजेश कुमार झा,आरक्षी संतोष राम शामिल थे।


