पाकुड़। जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर जान मारने की नीयत से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 19 मई 2026 को गोपालपुर निवासी कपिलदेव मंडल के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं हथियार दिखाकर हत्या का प्रयास किया गया था। मामले को लेकर हिरणपुर थाना कांड संख्या-27/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप मंडल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गोपालपुर स्थित उसके घर से दर्शन मंडल को भी दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से सिक्सर रंग का एक देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दर्शन मंडल के खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल के करीब 13 थानों में आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी दल में हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई अमरजीत कुमार मिश्रा, जेना बालमुचू आदि पुलिस शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


