नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद की तारीफ करने में कोई संकोच नहीं करते हैं। वे खुलकर बोलते हैं और बड़ी-बड़ी डींगे हांकते हैं। उन्होंनें एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही जंग को रुकवाने में उन्हे कामयाबी मिली है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि शांति कराते कराते उन्हें इतना अनुभव हो गया है कि वे युद्ध रुकवाने में माहिर हो गए हैं।
ट्रंप ने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध में मैंने कहा अगर आप युद्ध लड़ना चाहते हैं तो आपके पास परमाणु हथियार हैं। मैं आप दोनों पर भारी टैरिफ लगाऊंगा, जैसे 100 प्रतिशत, डेढ़ सौ प्रतिशत या 200 प्रतिशत। मैंने कहा कि मैं टैरिफ लग रहा हूं, मैंने 24 घंटे में ही यह मामला सुलझा दिया। हमास और इजरायल के बीच पीस डील से पहले ट्रंप ने कहा कि यह मेरा आठवां युद्ध होगा, जिसे मैंने सुलझाया है। मैंने सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में युद्ध चल रहा है, मैंने कहा मुझे वापस आने तक इंतजार करना होगा। मैं एक और युद्ध रुकवाने जा रहा हूं क्योंकि मैं युद्ध सुलझाने में माहिर हूं। ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बारे में सोचिए, उन कुछ युद्धों के बारे में सोचिए जो सालों से चल रहे थे। एक युद्ध 31 सालों से चल रहा था, एक 32 सालों से, एक 37 सालों से, इसमें हर देश में लाखों लोग मारे जा रहे थे और मैं उनमें से ज्यादातर को एक ही दिन में निपटा दिया, यह बहुत अच्छा है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है मैंने लाखों लोगों की जान बचाई। नोबेल कमेटी के लिए पूरी ईमानदारी से कहूं तो ये 2024 के लिए था लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि आप अपवाद बन सकते हैं क्योंकि 2025 में बहुत सी ऐसी चीज हुई है, जो पूरी हो चुकी हैं और महान है। लेकिन मैंने यह नोबेल के लिए नहीं किया, मैंने लोगों की जान बचाने के लिए किया। ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या इजरायल और हमास के बीच युद्ध समाप्त हो गया है? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि हां युद्ध समाप्त हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह समझौता कायम रहेगा। इसके कायम रहने के कई कारण है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि लोग इसे थक चुके हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


