पटना । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले है। उन्होंने खुद इसका ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उनके चुनावी मैदान में उतरने की अटकलों पर विराम लग गया है। पवन सिंह ने पोस्ट में कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी में नहीं आए हैं। उन्होंने खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया।
पवन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा, मैं पवन सिंह अपने भोजपुरिया समाज से बताना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में शामिल नहीं हुआ था और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।
कुछ दिनों पहले पवन की बीजेपी में वापसी हो गई थी। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा था कि वे एनडीए के लिए आगामी चुनाव में सक्रियता से काम करने वाले है। पवन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।
बताया जा रहा था कि बीजेपी पवन को आरा विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। चर्चा में बड़हरा सीट का भी नाम था क्योंकि पवन सिंह भोजपुर जिले के जोकरही गांव के रहने वाले हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


