तिरुपति । एक शख्स ने हजार या लाख नहीं बल्कि छह करोड़ रुपए दान कर दिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में। चेन्नई निवासी वर्धमान जैन ने 6 करोड़ रुपये दान किए हैं। टीटीडी के अधिकारियों ने बताया कि वर्धमान जैन ने श्री वेंकटेश्वर भक्ति चैनल को 5 करोड़ रुपए और श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षण ट्रस्ट को एक करोड़ रुपए दान में दिए हैं।
टीटीडी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि तिरुमला मंदिर के रंगनायकुला मंडपम में वर्धमान जैन ने एसवीबीसी के लिए 5 करोड़ रुपए और एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट के लिए एक करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी को सौंपा। एसवीबीसी, टीटीडी का टेलीविजन चैनल है, जो हिंदू धर्म के कई धार्मिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का प्रसारण करता है। वहीं, एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट गायों की रक्षा और उनकी धार्मिक महत्वता को बढ़ावा देने पर काम करती है। वर्धमान जैन ने यह डिमांड ड्राफ्ट टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी को सौंपे।
इस बीच मंदिर में हाल ही में हुए हादसे जिसमें छह लोगों की जान चली गई थी इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम सोमवार को यहां पहुंची। यह टीम तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भीड़ नियंत्रण उपायों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


