रांची । रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू, न्यू एजी कॉलोनी (मंदिर मार्ग) में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। इस घटना में परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई है, जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मिहिर शेखर के रूप में हुई है।मिहिर ने फंदे से लटकर खुदकुशी की।
जबकि मां स्नेहा अखौरी और बहन सौम्या ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि मिहिर हाल ही में कोलकाता से अपनी सीए की पढ़ाई पूरी कर रांची लौटा था। मिहिर की मां, स्नेहा अखौरी, झारखंड उच्च न्यायालय में
अधिवक्ता हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


