संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल-राजमहल थाना क्षेत्र के टपुवा गांव में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक नसीम शेख साहिबगंज की ओर से अपने घर मजार टोला जा रहा था. इसी दौरान टपुवा गांव के पास बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े मीना देवी तथा सुधन मंडल को जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उठाकर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा.इधर घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


