देवघर। शहर के.के. एन स्टेडियम में शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन सीजन 11 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। खुले आसमान के नीचे आयोजित इस चित्रांकन प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और निर्धारित विषय पर ड्रॉइंग शीट पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक देवघर के रिजनल मैनेजर प्रशांत कुमार झा, सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एन डी मिश्रा तथा पूर्व विधायक नारायण दास उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रो रामनन्दन सिंह और सुबोध झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता अब व्यापक स्तर पर पहुंच चुकी है। ऐसे में देवघर की स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज के लोगों को इस आयोजन में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए, ताकि बच्चों की प्रतिभा को और बेहतर मंच मिल सके।
विशिष्ट अतिथि एन डी मिश्रा ने एक साथ हजारों बच्चों को चित्रांकन करते देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बच्चों की इतनी बड़ी भागीदारी इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने शहर परिक्रमा की पूरी टीम और प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर मुख्य आयोजक प्रमेश कुमार वर्मा, वही इस कार्यक्रम में प्रशांत कुमार सिन्हा,विजय प्रताप सनातन, सनोज कुमार, मयंक राय, आराध्या प्रिया, सुमन सौरभ, आरती वर्मा सहित सभी विद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक, शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभाकर कापरी ने किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


