देवघर। जिले के बूढ़ेई थाना परिसर में दुर्गापूजा को लेकर थाना प्रभारी अशोक कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित पूजा समिति के लोगों से पूजा के बारे में जानकारी ली गई। वहीं थाना प्रभारी अशोक कुमार ने पूजा समिति को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्य रूप से पूजा स्थल में अश्लील गाना नहीं बजाने एवं लाउडस्पीकर ऊँची आवाज में नहीं बजाने साथ ही रात्रि 10 बजे के बाद डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई। पूजा स्थल के आस-पास किसी भी प्रकार का मद्यपान के उपयोग नहीं करने की बात कही। इस मौके पर एएसआई तथा सैकड़ो की संख्या में बूढ़ेई थाना क्षेत्र के जनता ने भाग लिए मौके पर अशोक राजहंस,शशि राणा,महताब अंसारी जलेश्वर शाह,विजय कुमार मोदी,अवधेश पांडे, मटरु यादव ,सुनील यादव, महेंद्र यादव,विजय कुमार मोदी,अवधेश पांडे,मरियम टुडू,कार्तिक तूरी,मणि शंकर नागमणि,पप्पू राजहंस समेत अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


