आसपास रहते हैं दो सौ परिवार, बीसीसीएल की टीम पहुंची
पुटकी। कुसुंडा एरिया के करीब 17 वर्षोँ से बन्द गोधर 6 नम्बर इंक्लाइन पिट के पास सोमवार को भू – धंसान से हड़कंप मच गया। घटना तीन बजे दोपहर की है। भू – धंसान के कारण 50 फीट गहरा व करीब 25 फीट गोलाई का बड़ा गोफ़ बन गया। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है। जमीन में दरार पड़ गयी। पीसीसी सड़क पर भी असर पड़ा है।गोफ़ से कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव शुरू हो गया। घटना स्थल से सटे सुरेश विश्वकर्मा व सोनी देवी के मकानों में दरार पड़ गयी। दोनों घरों के सामानों को जल्दबाजी से बाहर निकाल लिया गया। क्षेत्रीय प्रबन्धन ने गोफ़ स्थल की घेराबंदी करते हुए सीआईएसएफ की तैनाती कर दी है। भू- धंसान की घटना से कॉलोनी में निवास करने वाले 250 परिवारों में दहशत है।सबसे ज्यादा खतरे में गोफ़ के निकट रहने वाले करीब 20 परिवार हैं।
गैस निकला ,5 मिनट धंस गयी जमीन
औरंगाबाद के रहने वाले पीड़ित सुरेश विश्वकर्मा के पुत्र प्रत्यक्षदर्शी सौरव कुमार ने बताया की करीब तीन बजे हवा चानक के पास जमीन क्रैक किया व गैस निकलने लगी।सभी लोग वहां जमा होकर देखने लगे।इसके पांच मिनट के अंदर धीरे धीरे जमीन धंस गयी व गोफ़ बन गया।उसी समय घर मे भी दरार पड़ गयी।
दूसरे पीड़ित परिवार सोनी देवी दरमी,औरंगाबाद की रहनेवाली है।घटना के समय महिला व उनका एकलौता पुत्र घर मे नही थे।
जल्द शुरू होगी गोफ़ कि भराई- पीओ
एनजीकेसी के प्रोजेक्ट ऑफिसर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बन्द हवा चानक के पास गोफ़ बना है।इसके चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाया गया है।दो क्षतिग्रस्त मकान के परिवार को गोधर 26 नम्बर व गोन्दुडीह में शिफ्ट किया जाएगा।


