पाकुड़। पाकुड़िया थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने सोने के आभूषण की चोरी करने के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं।जानकारी के अनुसार, पाकुड़िया स्थित एक ज्वेलरी शॉप में एक व्यक्ति द्वारा खरीदारी के दौरान सोने के आभूषण की चोरी किए जाने की सूचना मिलने पर पाकुड़िया थाना कांड संख्या 40/2026, दिनांक 2 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक महेशपुर प्रभाग के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त राहुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल अंसारी, पिता गियासुद्दीन मियां, ग्राम मोंगलाबांध, थाना पाकुड़िया, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए दो सोने के नाक के टॉप बरामद किए हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक निलनाथ सिंह, आरक्षी बैजनाथ गुप्ता तथा पाकुड़िया थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ज्वेलरी व्यवसायियों एवं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


