सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस*
दुमका ब्यूरो
दुमका । नगर थाना क्षेत्र के टाटा शोरूम के पास पतंजलि स्टोर के मालिक शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसाई रूपेश पटवारी के घर से बीते रात मोबाइल की लगभग 30000 कीमत की चोरी कर ली है। घर के मालिक को अहले सुबह 5:30 घर में लगे सीसीटीवी फुटेज से जानकारी मिली कि उसके घर में चोर घुस आया है जो लगभग डेढ़ घंटे इस घर पर विचरण किया है। इस घटना से सहमे श्री पटवारी ने नगर थाने में इस घटना को लेकर आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे घर के एक-एक कोने का चोर ने निरीक्षण किया है इससे बड़ी घटना को वह अंजाम देने की तैयारी में लग रहा है। इस बाबत नगर थाना पुलिस से जल्द हस्तक्षेप कर इस अपराधी को पड़कर कानूनी शिकंजे में कसने की मांग की है। जिस शहर में चोरों के हौसले को पस्त किया जा सके । हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

