देवघर। पूजा समिति के उपाध्यक्ष नंदलाल केसरी ने कहा कि वर्ष 2005 से चली आ रही वैष्णव परंपरा की मूल भावना ‘जीव सेवा ही ईश्वर सेवा’ है। इसी भावना के साथ समिति की ओर से सप्तमी से लेकर विजयादशमी तक महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महाप्रसाद वितरण के दौरान स्वच्छता, शुद्धता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समिति के सभी समर्पित कार्यकर्ता दिन-रात सेवा कार्य में जुटे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नंदलाल केसरी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना समिति के लिए सौभाग्य की बात है। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने के साथ-साथ सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने समस्त नगरवासियों का पावन दरबार में हार्दिक स्वागत करते हुए सभी से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


