गोड्डा : जिला मुख्यालय स्थित लोहिया नगर में तेली समाज की अहम बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार साह ने किया। बैठक के दौरान अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार साह ने बताया कि तेली समाज के लोग 90 प्रतिशत मतदान भारतीय जनता पार्टी को करते हैं, लेकिन इसके बावजूद तेली समाज को दरकिनार किया जा रहा है, तेली समाज को अभी तक राजनीतिक भागीदारी नहीं मिली है, उन्होंने बताया कि गोड्डा जिला में 19 मंडल अध्यक्ष है, लेकिन एक भी मंडल अध्यक्ष तेली समाज से नहीं है, वही झारखंड में 24 जिला अध्यक्ष है, लेकिन एक भी जिला अध्यक्ष तेली समाज के नहीं है, प्रदेश कमेटी में भी कोई पदाधिकारी तेली समाज से नहीं है, झारखंड में 81 विधानसभा सीट में एक भी टिकट तेली समाज को नहीं दिया जाता है। तेली समाज अब यह अपमान नहीं सहेगी, अगर भारतीय जनता पार्टी तेली समाज को राजनीतिक भागीदारी का हिस्सा नहीं बनाती हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर उस पार्टी को वोट करेंगे जो पार्टी हम लोगों के समाज को सम्मान देगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान नेताओं से मांग किया कि झारखंड में सात विधानसभा टिकट तेली समाज को मिले, वही संथाल परगना में तीन सीट तेली समाज को मिलना चाहिए। श्री शाह ने बताया कि हमारे समाज के कई कर्मठ कार्यकर्ता है जो वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का सेवा करते आए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी इन लोगों को कभी भी सम्मान नहीं मिला, जामताड़ा के दुबराज मंडल, दुमका के निवास मंडल, देवघर के दयानंद, भोजपुर के अरुण साह, जो वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं लेकिन आज तक पार्टी ने उसे सीट नहीं दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में अगर तेली समाज को भारतीय जनता पार्टी सम्मान नहीं देती है तो, जो भी पार्टी हम लोगों की बातों को सुनेगा, हम लोगों के समाज को सम्मान देगा, हम लोग उन्ही को समर्थन करेंगे। इस दौरान बैठक में अरुण साह, मृत्युंजय साह, गणेश साह, फुदन साह, गुरुदेव साह, नीलम देवी, चंद्रशेखर साह, डॉक्टर जयप्रकाश साह, गुनाधर साह, ज्ञानदीप साह, सोनू साह, मेघनाथ साह, प्रवीण साह, सियाराम साह, गणेश साह, जागेश्वर साह, रतन साह, गौरव साह, शरण साह, छबिलाल साह सहित विभिन्न प्रखंड के दर्जनों लोग उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


