पटना । पटना के आरा में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट आया है। भरत पर गोली चलाने वाले एसटीएफ जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वही जवान है जिसपर भरत तिवारी की मां ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें हाल ही में सीएम सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों को पटना बुलाकर मुलाकात की थी। इसके साथ ही सीएम सम्राट ने जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ और एसडीएम पर बड़ा एक्शन लिया था।
उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को वापस पुलिस मुख्यालय भेज दिया। हाल ही में उन्हें सरकार ने मद्य निषेध विभाग में डीएसपी बनाया था। सम्राट चौधरी ने जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार को भी वहां से हटा दिया। संजीत अब सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान दे रहे हैं। इनकी भूमिका भी भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में संदिग्ध बताई जा रही थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने बिहार सरकार को हिलाकर रख दिया है। विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ खुद बीजेपी के भी कई नेता ‘एनकाउंटर न्याय’ पर सवाल उठा रहे थे। बिहार से लेकर अन्य राज्यों के लोग भी सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे थे और भरत तिवारी के लिए सरकार से न्याय मांग रहे थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


