दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) सेमेस्टर–1 सहित विभिन्न यूजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल यूजी सेमेस्टर–1 के अलग–अलग सत्रों के साथ-साथ बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों पर भी लागू होगा।
विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, यूजी सेमेस्टर–1 सत्र 2025–29 के छात्र 8 से 10 जनवरी 2026 तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद 16 से 18 जनवरी तक 200 विलंब शुल्क और 19 से 21 जनवरी 2026 तक 500 विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। इन छात्रों के फॉर्म की हार्डकॉपी संबंधित कॉलेजों द्वारा 27 से 28 जनवरी 2026 के बीच विश्वविद्यालय में जमा की जाएगी। वहीं परीक्षा शुरू होने से सात दिन पूर्व तक 1000 विलंब शुल्क के साथ केवल ऑनलाइन माध्यम से भी फॉर्म भरे जा सकेंगे।
यूजी सेमेस्टर–1 एएनपीई सत्र 2022–26, 2023–27 एवं 2024–28 के विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने की तिथि 12 से 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। 200 विलंब शुल्क के साथ 21 से 23 जनवरी तथा 500 विलंब शुल्क के साथ 24 से 26 जनवरी 2026 तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। इन सत्रों की हार्डकॉपी 22 से 27 जनवरी 2026 के बीच जमा की जाएगी।
इसके अलावा बीबीए एवं बीसीए सेमेस्टर–1 सत्र 2025–28 तथा सेमेस्टर–4 सत्र 2023–26 के विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने की अवधि 10 से 20 जनवरी 2026 तय की गई है। 200 विलंब शुल्क के साथ 21 से 24 जनवरी और 500 विलंब शुल्क के साथ 25 से 28 जनवरी 2026 तक फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा। इन पाठ्यक्रमों के फॉर्म की हार्डकॉपी 29 से 30 जनवरी 2026 के बीच संबंधित कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय में जमा की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार दास ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे सिदो–कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.skmu.ac.in पर जाकर समय पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरें और ऑनलाइन भुगतान की रसीद के साथ परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी अनिवार्य रूप से अपने संबंधित महाविद्यालय में जमा करें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


