गिरिडीह । साईबर पुलिस ने जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कोलहरिया जंगल में साईबर अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को एसपी डा. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के सूचना के आधार पर साईबर डीएसपी आविद खा के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर छह ठगों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गये ठगों में महेन्द्र मंडल , कृष्णा मंडल ,ईश्वर मंडल , पंकज मंडल , राजेश मंडल और आदित्य मंडल शामिल है। बताया गया कि इनकी पास से 11 मोबाईल, 13 सिम और पांच बाइक बरामद की गई है। बताया गया कि दबोचे गये ठगों में कृष्णा मंडल और महेन्द्र मंडल पहले भी साईबर अपराध में जेल जा चुके है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


