संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बोरियो- साहिबगंज जिरे के बोरियों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन फर्जीवाड़ा मे जांच का दायरा बढ़ने के साथ-साथ नए नए खुलासे हो रहे है. शनिवार को एसआईटी टीम के द्वारा पंचायत सचिवों के साथ पूछताछ की गई. साथ ही बिचौलिए के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है. बिचौलिए के गिरफ्तारी के बाद कई सारे खुलासे हो सकते है. बिचौलिए के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर शशि मुन्ना उर्फ शशि पासवान बोरियो सामाजिक सुरक्षा कोषांग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद में जून 2025 को योगदान लिया था. जिसके बाद उसने महज एक साल के कार्यकाल में 8000 से अधिक पेंशन योजना लाभुकों का ऑनलाइन स्वीकृत कर दिया. जिसमें वृद्धा पेंशन योजना के 6861, दिव्यांग के 2229 आदिम जनजाति पेंशन योजना के 500 लाभुक शामिल है. जो ऑफलाइन आंकड़े से बहुत ज्यादा है. ऑफलाइन डाटा की बात करें तो आदिम जनजाति पेंशन योजना के महज 42 लाभुक पंजीकृत है. वही मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के ऑफलाइन डाटा 1500 के आस पास है.
एनएसएपी की आसान प्रक्रिया कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए बड़ा अवसर
जानकार बताते है कि एनएसपीएस पोर्टल की खामियां के वजह से कंप्यूटर ऑपरेटर ने इतने बड़े स्तर से लॉगइन आईडी का दुरुपयोग कर योजनाओं का स्वीकृति दे दी. लॉग इन आईडी धारक पोर्टल पर बिना डॉक्यूमेंट्स अपलोड किए, नाम पता डिटेल्स डालकर योजनाओं का स्वीकृति दे दी है.
जो पोर्टल की खामियां है.


