संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने और एसआईआर से उत्पन्न हर परिस्थिति के लिए हर एक कार्यकर्ता को तैयार रहने का निर्देश दिया
रांची: झामुमो सुप्रीमो मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं सांसदों-विधायकों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) पर विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता की।सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा “सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह—हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें,यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है। जागरूक बनें, भागीदारी बढ़ाएं, एक भी वोटर छूटे नहीं।’
झारखंड में भी निकट भविष्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर शुरू होना है. लिहाजा झामुमो ने एसआईआर को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है. 21 अप्रैल को राज्य के 12 जिलों के झामुमो जिला कमेटी की बैठक के बाद 22 अप्रैल को भी मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर शेष 12 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव और पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों, विधायकों के साथ बैठक की।इस दौरान झामुमो सुप्रीमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं, त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें. इसे सिर्फ एक चुनावी प्रक्रिया नहीं समझें बल्कि इसे लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा का काम मानें, जागरूक बने और अपनी भागीदारी बढ़ाएं. एक भी वोटर छूटे नहीं इसके लिए काम करना है।बैठक के दौरान देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चिंतन किया गया. बिहार, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में हुए एसआईआर को मद्देननजर रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने और एसआईआर से उत्पन्न हर परिस्थिति के लिए हर एक कार्यकर्ता को तैयार रहने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्तमान राजनीतिक परिवेश में संगठन की जिम्मेदारी और अधिक अहम हो गई है।


