पाकुड़। नगर निकाय चुनाव में नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पाकुड़ की जनता ने शबरी पाल पर अपना विश्वास जताया है। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो समर्थित शेख़ सेलिना सुल्ताना को 2353 मतों से पराजित कर पाकुड़ नगर परिषद केअध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया था। सबरी पाल को 7816 मत प्राप्त हुए थे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च को साबरी पाल ने नगर परिषद के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार, अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, उपनिर्वाचित पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ,नगर प्रशासक की उपस्थिति में नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने प्रेस को बताया कि जनता से किया हुआ वादा हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है। हर घर जल और सुव्यवस्थित नाली और जल निकासी हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। इसके साथ-साथ साफ सफाई, कीट नाशक दवा का छिड़काव ,शिक्षा ,स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, वृद्धा पेंशन, आवास योजना का लाभ की दिशा में मैं काम करूंगा। उन्होंने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा की जनता जनार्दन ने जिस विश्वास और आस्था के साथ मुझे अपना मतदान देकर अध्यक्ष पद का सरताज पहनाया है मैं सत प्रतिशत उन पर खरा उतरूंगा। प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य को पूरा करूंगा।
21 पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता शपथ
अध्यक्ष के साथ-साथ उपाध्यक्ष सह वार्ड नंबर 5 के पार्षद के रूप में राणा ओझा, वार्ड संख्या 1 से मिथुन मरांडी,वार्ड संख्या 2 से उज्जवल हाड़ी, वार्ड संख्या 3 से किरण लाल कापरी,वार्ड संख्या 4 से रूपाली सरकार,वार्ड संख्या 5 से राणा ओझा, वार्ड संख्या 6 से राखी सरदारनी, वार्ड संख्या 7 से पूनम देवी, वार्ड संख्या 8 से अनिकेत गोस्वामी, वार्ड संख्या 9 से विमल चंद्र राऊत, वार्ड संख्या 10 से गुड्डू भगत, वार्ड संख्या 11 से निभा देवी,
वार्ड संख्या 12 से भीम सिंह,वार्ड संख्या 13 से असलम अंसारी,वार्ड संख्या 14 से मोहम्मद मुस्ताक अंसारी,वार्ड संख्या 15 से चंचल सिंह,वार्ड संख्या 16 से रियाज अंसारी,वार्ड संख्या 17 से आलमगीर अंसारी,वार्ड संख्या 18 से कृष्ण शर्मा,वार्ड संख्या 19 से तनु दास,
वार्ड संख्या 20 से चेनू बीवी,
वार्ड संख्या 21 से रजिया बेवा ने भी वार्ड पार्षद के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसी के साथ सभी ने अपने-आप ने कार्यभार को संभाल लिया है। शपथ ग्रहण के साथ ही अबीर गुलाल एवं मालाओं से सभी ने अपने अपने प्रत्याशियों का स्वागत किया। । मोहल्ले में होली जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। सभी वार्ड पार्षदों ने एक स्वर से कहा कि मैं अपने वार्ड का पूरा ख्याल रखूंगा। जिस विश्वास और आस्था के साथ जनता जनार्दन ने मुझे अपना मतदान किया है मैं उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।


