देवघर । रिखिया थाना क्षेत्र के ठाढी गांव में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रिखिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


