संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहरवा- मालदा रेल मंडल के फरक्का–पाकुड़ रेलखंड स्थित बोनीडांगा स्टेशन और लिंक केबिन के बीच बोर्ड संख्या-32 के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी.जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक युवक की उम्र लगभग 27 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शव की स्थिति बेहद दर्दनाक थी. युवक का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था. जिससे घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया.घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान सूरज यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की. इसके बाद बरहरवा थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है. जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


