संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत् शुक्रवार को माही येलो बनाम नेताजी क्रिकेट क्लब बी के बीच मैच खेला गया. माही येलो ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. वहीं पहले नेताजी सुभाष सीसी बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.4 ओवर में 123 रन बना कर ऑल आउट हो गई. अमित कुमार रविदास ने 50, अश्विन यादव ने 15 रन की पारी खेली. माही येलो के गेंदबाज मणि भूषण ने 2 विकेट लिए.जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी माही येलो की टीम 19 ओवर 3 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना कर 7 विकेट से मैच जीत गई. मणि भूषण ने 42, अनाउल्लाह अंसारी ने 24 व राहुल राज ने नाबाद 31 रन की पारी खेली. नेताजी सुभाष क्रिकेट क्लब बी के गेंदबाज सोनू, अमित व आदित्य ने एक-एक विकेट लिए. माही येलो के खिलाड़ी मणि भूषण को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया.मुख्य अतिथि डॉ मोहन मुर्मू ने मणि भूषण को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया.
मैच में अंपायरिंग हयातुल्लाह व तारिक अनवर ने किया. जबकि स्कोरिंग श्याम रंजन ने किया. मौके पर टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम सहित अन्य मौजूद थे. टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम ने बताया कि शनिवार को द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब बनाम नार्थ कॉलोनी के बीच मैच खेला जाएगा.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


