बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी पुलिस ने कार्रवाई
धनबाद। भगोड़ा प्रिंस खान के वासेपुर स्थित आवास की शुक्रवार को कुर्की – जब्ती की गई। बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यह कार्रवाई धनबाद न्यायालय द्वारा जारी समन के आलोक में की गई। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस खान लंबे समय से फरार चल रहा है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, धमकी, फायरिंग सहित कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। न्यायालय में लगातार उपस्थित नहीं होने के कारण कोर्ट द्वारा कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम उसके आवास पहुंची।
मालूम हो कि इससे पहले भी पुलिस कई बार प्रिंस खान के ठिकानों पर कुर्की- जब्ती की कार्रवाई हुई है। अब तो मकान का ढांचा भर ही बचा है। शुक्रवार को पुलिस ने महज खानपुरी की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


