संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बोरियो- बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो – बोआरीजोर मुख्य मार्ग के शामपुर गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से चालक की मौत हो गई. वही सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सफेद रंग का स्कॉर्पियो तेज गति से बोरियो की ओर आ रहा था. इसी क्रम में स्कॉर्पियो का अगला पहिया का टायर फट गया. जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट कर सड़क के नीच गड्ढे में जा गिरा.स्कॉर्पियो में सवार गोड्डा जिला के बड़ा सिमडा निवासी किशन मिर्धा उम्र 18 वर्ष, राधे मिर्धा उम्र 50 वर्ष, संदीप मिर्धा उम्र 32 वर्ष, प्रदीप मिर्धा उम्र 35 वर्ष, शिवम कुमार साह उम्र 30 वर्ष, बमबम मिर्धा उम्र 30 वर्ष, महेश उरांव उम्र 55 वर्ष व लिलातरी निवासी शक्ति महतो उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों के मदद से घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार, डॉ रोहित कुमार गोंड व विनोद कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. वही गंभीर रूप से घायल शक्ति महतो को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


