एस.के.झा.’सुमन’
दुमका । दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश कुमार से खास बातचीत में जनसेवा, विकास और पारदर्शिता का विजन सामने आया। ग्राउंड जीरो से उनकी योजनाओं, प्राथमिकताओं और जनता से जुड़ाव को लेकर पेश है यह विशेष रिपोर्ट।
———–
जनता क्यों करें आपको वोट
कोरोना काल से अब तक जरूरतमंदों को मुफ्त ऑक्सीजन और मेडिकल सेवा से लेकर लायंस क्लब व भारत विकास परिषद के माध्यम से मैंने सदैव जनता की सेवा की है। जनसेवा के इसी संकल्प को देखते हुए जनता का आशीर्वाद मिलने का दावा किया ।
——
सवाल : नगर व वार्ड की मुख्य समस्या क्या है और आपका 100 दिनों का एजेंडा क्या होगा?
उत्तर : नगर की मुख्य समस्या सार्वजनिक शौचालयों विशेषकर महिलाओं सहित अन्य लोगों के लिए होगा और क्षेत्र विस्तार मेरी (परिसीमन) मेरी प्राथमिकता में है । मेरा 100 दिनों का एजेंडा प्राथमिकता के आधार पर आधुनिक शौचालयों का निर्माण, सुलभ ड्रेनेज सिस्टम और नए जुड़े क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा मजबूत कर जन-सुविधाएं सुनिश्चित करना होगा।
——-
सवाल : भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर कैसे लगाम लगाएंगे?
उत्तर : हम जन-मार्गदर्शन से भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र विकसित करेंगे। नगर परिषद में कमीशनखोरी रोकने को लेकर ‘सतर्कता टीम’ का गठन होगा, जो हर गलत गतिविधि पर पैनी नज़र और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
——–
सवाल : गरीबों के कल्याण के लिए आपकी क्या योजना है?*
उत्तर : हर वंचित को छत, हर गरीब को सम्मान। पीएम आवास जैसी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारी प्राथमिकता है। हम पारदर्शिता और गति के साथ खुशहाली का नया सवेरा लाएंगे।
———-
सवाल : जनता की सीधी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करेंगे या सिर्फ चुनाव तक ही रिश्ते रहेंगे?
उत्तर : मैं केवल भागीदारी की बात नहीं करता, मैं इसकी ‘प्रणाली’ खड़ी करने में विश्वास रखता हूँ। हम एक ऐसी ‘डिजिटल डैशबोर्ड’ और ‘सीधी संवाद हेल्पलाइन’ व्यवस्था बनाएंगे जहाँ जनता अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे मुझ तक पहुँचा सके। हम क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों की एक ‘सलाहकार समिति’ बनाएंगे ताकि क्षेत्र के विकास में आपकी सीधी राय शामिल हो। मेरा उद्देश्य चुनाव जीतना नहीं, बल्कि आपके साथ मिलकर क्षेत्र की तस्वीर बदलना है।


