धोनी और रोहित के नाम भी नहीं है ये उपलब्घि
मुम्बई । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में जीत के साथ ही टीम में शामिल दो खिलाड़ियों फिल साल्ट वह सुयश शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साल्ट और सुयश के नाम अब जीत की हैट्रिक का रिकार्ड हो गया है। ये दोनो ही लगातार तीन बार खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं। अब तक ये रिकार्ड पांच-पांच बार अपनी टीमों को खिताब जिताने वाले महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के नाम भी नहीं है। साल्ट और सुयश आईपीएल 2024 से लेकर आईपीएल 2026 तक, हर साल विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। इसकी शुरुआत आईपीएल 2024 से हुई, जब दोनों खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में शामिल थे। इन दोनो ने ही जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। इसके बाद, आईपीएल 2025 के लिए दोनों खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में शामिल हो गए। इस सत्र में भी आरसीबी ने शानदार खेल दिखाते हुए ट्रॉफी जीती, और अब आईपीएल 2026 में आरसीबी ने अपने खिताब को बरकरार रखा है। इस तरह, साल्ट और सुयश लगातार तीन सत्र में विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं।
आईपीएल में इस तरह लगातार तीन ट्रॉफी जीतने का रिकार्ड इससे पहले केवल कर्ण शर्मा के नाम था। कर्ण ने आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस और आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से लगातार तीन बार खिताब जीता था। कर्ण की यह उपलब्धि भी बेहद खास थी क्योंकि उन्होंने ये तीनों खिताब अलग-अलग टीमों की ओर से । वहीं साल्ट और सुयश अब के रिकॉर्ड की बराबरी पर आ गये हैं।को उनके लिए पहले दो खिताब साल 2025 और साल 2026 में एक ही टीम आरसीबी की ओर से जीते थे।
यह रिकॉर्ड इसलिए भी महत्वपूर्ध है क्योंकि रोहित और धोनी ने टीमों मुम्बई है इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए पांच-पांच बार खिताब जरुर जीता है पर ये लगातार तीन बार खिताब नहीं जीत पाये। ऐसे में साल्ट और सुशय की जीत की हैट्रिक का महत्व और बढ़ जाता है।


