सेंट जोसेफ स्कूल, देवघर के छात्र सक्षम सौरभ ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय का मान
देवघर। आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में सेंट जोसेफ स्कूल, देवघर के छात्र सक्षम सौरभ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। साक्षम ने सभी विषयों में अच्छे अंक अर्जित कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्राप्त अंकों के अनुसार साक्षम ने अंग्रेजी में 89 प्रतिशत, हिंदी में 96 प्रतिशत, इतिहास, नागरिक शास्त्र एवं भूगोल में 91 प्रतिशत, गणित में 71 प्रतिशत, विज्ञान में 72 प्रतिशत तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह परीक्षा में क्वालिफाइड घोषित हुए हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं पिता नंदकिशोर यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सक्षम की मेहनत, लगन और अनुशासन ने साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है।


