तीनपहाड़ –थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी एनबीडब्लू वारंटी राजा रजक उर्फ अमित उम्र 25 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस संदर्भ में थाना प्रभारी गौरव भगत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ राजमहल अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से जीआर नंबर 357/23 के तहत गैर जमानती वारंट निर्गत था. जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ एनबीडब्लू जारी किया था. पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर
त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया.उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में फरार और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


