पुलिस ने महिला को घायलावस्था में इलाज व मेडिकल जांच के लिए भेजा सदर अस्पताल
साहिबगंज- जिरवाबाडी थाना क्षेत्र कृषि विभाग के रेल पटरी के समीप एक अज्ञात महिला के साथ एक युवक ने छेड़खानी करने का प्रयास किया है. अज्ञात महिला बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हैं.स्थानीय लोगों ने युवक को पड़कर पुलिस सौप दिया है. जिरवाबाडी थाना पुलिस ने घायल महिला को बेहतर इलाज एवं मेडिकल जांच करने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. सूत्रों के अनुसार 30 वर्षीय एक महिला कृषि विभाग के नजदीक रेलवे पटरी के तरफ जा रही थी. इसी दौरान एक युवक उसके पीछे गया और उसके साथ जोर- जबरदस्ती करने करने लगा.हो हल्ला होने के बाद वहां पर मौजूद लोग पहुंच गए.स्थानीय लोगों को देख युवक मौके से भागने लगा. तभी लोगो ने दौड़कर उसे पकड़ा और पूछताछ में युवक ने अपना नाम लोहंडा निवासी द्वारपाल बताया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी जिरवाबाडी पुलिस को दिया.सूचना मिलते ही जिरवाबाडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और थाना लेकर चले गए.साथ ही घायल महिला को इलाज व मेडिकल जांच के लिए के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचा .महिला के चेहरे व शरीर के कई अंगों पर जख्म के निशान बताई जा रहे हैं. खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी. थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.


