संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने मंगलवार को गंगा विहार पार्क का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगा विहार पार्क की विधि व्यवस्था,साफ सफाई व मेंटेनेंस का अवलोकन किया.इसी दौरान अध्यक्ष रामनाथ पासवान जब टिकट काउंटर पहुंचे तो वह आश्चर्यचकित हो गये.उन्होने पाया कि पार्क का टिकट दो नाबालिग टिकट काट रहा है. अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत नगर परिषद के सिटी मैनेजर रवि से दूरभाष पर जानकारी लिया कि आखिर गंगा विहार पार्क में दो नाबालिग टिकट कैसे काट रहा है और किसके आदेश पर नाबालिग से कार्य कराया जा रहा है.वही श्रमिकों व पार्क आए लोगों से पूछा तो मौजूद लोगो ने कहा कि ये दोनों लड़का ही यहां टिकट काउंटर में टिकट काटता है. अध्यक्ष ने बताया कि पार्क का टेंडर बीते कई वर्षों से नहीं हुआ है. ईओ के देखरेख में नगर परिषद ही पार्क का संचालन किया जा रहा है. कैसे नाबालिग से कार्य करवाया जा रहा है इसकी शिकायत साहिबगंज उपायुक्त से किया जाएगा.


