संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । मुफस्सिल थाना के सामने चेकपोस्ट में वाहन जांच अभियान के दौरान टीम ने कार से 3.50 लाख बरामद किया है। टीम ने पश्चिम बंगाल निवासी फिरोज और कार चालक को हिरासत में लिया है। नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर चेकपोस्ट में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के धूलियान की ओर से कार आ रही थी। चेकपोस्ट पर वाहन जांच के लिए कार को रोका गया।दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई। कार से 3.50 लाख रुपये बरामद किया गया। रुपया जब्त करते हुए इसकी जानकारी आयकर सहित संबंधित अन्य विभाग के अधिकारियों को दी गई।पुलिस ने बताया कि रुपया जब्त मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फिरोज मुर्शिदाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। पत्थर कारोबार को लेकर वह खदान मालिक के पास रुपया देने जा रहा था। इस मामले की आगे भी जांच होगी। जांच के बाद प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


