राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े मुद्दे उठाए
देवघर। खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल की देवघर जिला इकाई ने गुरुवार को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। राजद नेताओं ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े किसी भी निर्णय में राज्य की जनता, आदिवासी और ग्रामीण समुदायों के हितों व अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए। नेताओं ने कहा कि खनिज संसाधनों से जुड़े फैसलों का असर गरीब, ग्रामीण और आम लोगों पर भी पड़ता है।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से झारखंड की जनता की चिंताओं पर समुचित विचार करने का आग्रह किया गया। राजद ने विधेयक को लेकर अपनी आपत्तियां भी दर्ज कराईं। धरना-प्रदर्शन में देवघर विधायक सुरेश पासवान, जिला अध्यक्ष फणी भूषण यादव, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, वरिष्ठ नेता भूतनाथ यादव, मुकेश यादव, लालमोहन, देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन मांझी, महिला जिला अध्यक्ष नेहा सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हैदर अली खान, देवीपुर प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव, शंकर कुशवाह, विनोद यादव, मनोरंजन यादव, जमीर अंसारी, कांग्रेस यादव, कालेश्वर यादव, सुनील यादव, शशि यादव, सरजू यादव, भोला रवानी, डमरू यादव, सुबोध कुमार राय, नरेश प्रसाद यादव, प्रकाश यादव, गायत्री देवी, रीता देवी, सुशीला देवी, मुरली देवी, संजय वर्मा, मोहम्मद शाहनवाज, दिलीप यादव, जनार्दन यादव, सुजीत कुमार, चंदन दास, संदीप कुमार यादव, कुंदन कुमार यादव, त्रिलोचन दास और बालेश्वर राउत समेत सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


