मुंबई । महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की है। आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित होगी। वहीं, टूर्नामेंट 14 जनवरी से 7 फरवरी तक खेला जाएगा। लीग के नियमों के तहत एक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिसमें छह तक विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लिन्से स्मिथ, ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता और गौतमी नाइक को रिलीज किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने एलानी किंग, एडला स्त्रुजना, लिजेल ली, प्रगति सिंह, स्नेहा राणा और तानिया भाटिया को टीम से बाहर किया। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी, मिल्ली इलिंगवर्थ, क्रांति रेड्डी, पूनम खेमनार, सैका इशाक और त्रिवेणी वशिष्ठ को रिलीज किया है। गुजरात जायंट्स ने डैनी व्याट-हॉज, आयुषी सोनी, तितास साधु और शिवानी सिंह को रिलीज किया, जबकि यूपी वॉरियर्स ने आशा शोभना, श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, डिएंड्रा डॉटिन, एमी जोन्स और क्लोट्रायोन को टीम से बाहर किया है।
डब्ल्यूपीएल में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, आरबीसी, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजियों की रणनीति पर नजर रहेगी। आरसीबी और मुंबई इंडियंस अपनी मौजूदा मजबूत टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों को बनाए रखते हुए नए विकल्प तलाश सकती हैं। वहीं, यूपी वॉरियर्स पिछली निराशाजनक मुहिम के बाद टीम संयोजन में बदलाव कर सकती है। दिल्ली और गुजरात भी नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों पर दांव लगाने के साथ अपने स्क्वॉड को संतुलित करने की कोशिश करेंगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


