कोडरमा । जिले के तीन नगर निकाय कोडरमा नगर पंचायत, झुमरीतिलैया नगर परिषद और डोमचांच नगर पंचायत के मतों की गिनती की जा रही है। अबतक डोमचांच और कोडरमा के सात वार्ड का परिणाम सामने आया है। डोमचांच के वार्ड पार्षद में 1 से रंजीत साव, दो से सुनीता, तीन से गुड़िया देवी, चार से अजय साव, पांच में कोई नहीं, छह से शिवा सिंह, सात से मंजू देवी के जीतने की खबर है।
वहीं कोडरमा नगर पंचायत में वार्ड नंबर से एक सचिन कुमार, वार्ड नंबर दो से रफत शाहीन, वार्ड नंबर तीन से रजिया खातून, वार्ड नंबर 4 गूंजा देवी, वार्ड नंबर पांच से अहमद रजा, वार्ड छह से रेणु देवी, वार्ड सात से साहिद हुसैन के जीतने की खबर है। डोमचांच से अध्यक्ष पद पर उमेश वर्मा लगभग सात सौ वोट से आगे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


